फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CBC test stopped again in medical college, patient's pain increasing

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में सीबीसी टेस्ट फिर बंद, मरीज की बढ़ रहा दर्द

Wed, 06 Aug 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
CBC test stopped again in medical college, patient's pain increasing
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में सीबीसी टेस्ट (पूर्ण रक्त गणना) फिर बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाकर 300 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि सरकारी लैब में यह टेस्ट मुफ्त करने का प्रावधान है। पिछले माह मशीन के तार को चूहे ने काट दिया था। इससे सात दिनो तक टेस्ट नहीं हो पाए थे। तार को ठीक किया तो अब मशीन में खराबी आ गई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी रोजाना 1,000 के करीब रहती है। इसमें ज्यादातर मरीजों को डॉक्टर सीबीसी टेस्ट करवाने का परामर्श देते हैं। इसमें मरीजों में खून की कमी और संक्रमण का पता लगाया जाता है। तीमारदार विनोद कुमार, वीर सिंह, योगराज, महिंद्र सिंह, मनीष कुमार, हंसराज, सुरेंद्र, भाग चंद, रवि कुमार और देसराज ने बताया कि जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में महत्वपूर्ण टेस्ट बंद नहीं होने चाहिए। इसके लिए प्रबंधन को अन्य मशीनों की उपलब्धता रखनी चाहिए, ताकि मरीज परेशान न हों। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि मशीन को शीघ्र ठीक करवाया जाएगा और मरीजों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed