फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cases of respiratory illness will be reported every day

Chamba News: सांस संबंधित बीमारी के मामलों की हर दिन होगी रिपोर्टिंग

Mon, 26 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cases of respiratory illness will be reported every day
सांस संबंधित बीमारी के मामलों की हर दिन होगी रिपोर्टिंग
विज्ञापन

कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
विभाग ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जारी की एडवाइजरी
लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार करने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला चंबा में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए अपने स्तर पर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आह्वान किया है। इसमें हाथों की साफ-सफाई बनाए रखना, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना शामिल है। इतना ही नहीं, जिले के समस्त अस्पतालों की ओपीडी और आईपीडी में गंभीर श्वसन की बीमारी के मामलों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग आईडीएसपी पोर्टल के माध्यम से साझा करनी होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने जिले में स्वास्थ्य खंड स्तर तक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि जिले के अस्पतालों में आने वाले समय में कोरोना (कोविड-19) और इन्फ्लूएंजा (फ्लू) के मामलों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखनी होगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन ने विस्तृत दिशा-निर्देश इस संबंध में जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त उपलब्धता, ऑक्सीजन की आपूर्ति, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र, एंटीबायोटिक्स और अन्य आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने की बात कही। इन निर्देशों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह तैयार रहें। संक्रमित लोगों को मुख्य रूप से सूखी खांसी, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, गले में खराश, बुखार और थकान जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। कुछ मामलों में स्वाद या गंध का पता न चलना, ये लक्षण फ्लू के लक्षणों से काफी मिलते-जुलते हैं। इसलिए सावधानी बरतना और जरूरत पड़ने पर जांच करवाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब सरकार के सभी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित कर हरसंभव स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed