फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   case registred againsr remouer in chamba

सोशल मीडिया पर झूठी खबर अफवाह फैलाने एक खिलाफ दर्ज हुआ केस

Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
case registred againsr remouer in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। वेब टीवी पर कोरोना संबंधित अफवाह फैलाने पर डलहौजी पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक वेब चैनल में लाइव वीडियो अपलोड किया। इसमें बताया गया कि डलहौजी में कोविड-19 केंद्र बनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने यही पोस्ट फेसबुक पर भी पोस्ट कर दी। इसकी वजह से डलहौजी के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
लोग प्रशासन से कोविड-19 केंद्र के बारे में पूछताछ के लिए फोन करने लगे। इसकी वजह से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पहले प्रशासन ने लोगों को इस अफवाह के बारे में बताया। इसके साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड सहिंता की धारा 188, 505, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 और हिमाचल प्रदेश महामारी रोग अधिनियम की धारा 6 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने पर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed