{"_id":"662d2a7d7bcf07caf6024e4a","slug":"case-registered-for-assault-attempt-to-sexually-assault-a-woman-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123470-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिला से मारपीट, यौन उत्पीड़न के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिला से मारपीट, यौन उत्पीड़न के प्रयास का केस दर्ज
Sat, 27 Apr 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले की एक महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर घर के आंगन में आकर मारपीट और यौन उत्पीड़न करने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उनका पड़ोसी शाम 5:30 बजे उनके घर के आंगन में आ धमका और बेवजह गाली-गरौज करने लगा। मना करने पर व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।
महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने परिवार को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
--