{"_id":"6503437e920ef07ad50f5278","slug":"case-registered-against-saho-man-on-cow-smuggling-charges-chamba-news-c-88-1-ssml1006-7480-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गो तस्करी के आरोप में साहो के व्यक्ति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गो तस्करी के आरोप में साहो के व्यक्ति पर केस दर्ज
Thu, 14 Sep 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। गो तस्करी के खिलाफ चंबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चंबा थाना की टीम ने बुधवार रात को परोथा में पांच गाय और एक बछड़े को धार की तरफ लेकर जा रही पिकअप को पकड़ा।
पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मवेशी के मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गाड़ी के चालक को थाने में तलब किया।
वीरवार को चालक थाने पहुंचा। उससे पुलिस ने गो तस्करी को लेकर पूछताछ की। रात के समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि साहो से धार की तरफ अवैध रूप से गो तस्करी की जा रही है। बजरंग दल ने इसकी सूचना चंबा पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने परोथा में मवेशियों से भरी गाड़ी पकड़ी। जब मामले में तफ्तीश की तो मवेशी के मालिक ने बताया कि वह मवेशियों को धार में लेकर जा रहा था। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि धार के रास्ते इन मवेशियों को बाहरी राज्यों में पहुंचाया जाना था। पुलिस ने मवेशी के मालिक हनीफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गाड़ी चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सभी मवेशियों को शनि मंदिर हरदासपुरा के गोसदन में छोड़ा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।