फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car stuck in Chahla drain, debris removed itself

चाहला नाले में फंस गई कार, खुद हटाया मलबा

Sat, 02 Jul 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Car stuck in Chahla drain, debris removed itself
चाहला-पंजोह मार्ग पर चाहला नाला के पास गाड़ी को पार करने के लिए सड़क से मलबा हटाते लोग।संवाद - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। बीमार बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की जल्दबाजी में परिजनों ने सड़क पर जमा मलबे को हाथ से उठाकर किनारे फेंका। मामला शनिवार का है जब चीलबंगला के खनियारा गांव से सुभाष कुमार अपनी बीमार बेटी को इलाज के लिए कार से पठानकोट ले जा रहे थे। जब वह चाहला नाला में पहुंचे तो वहां सड़क पर मलबा भरा हुआ था। जब तक लोक निर्माण विभाग की टीम वहां पहुंच पाती, उन्हें पठानकोट पहुंचने में काफी देर हो सकती थी। इसलिए परिवार के सदस्यों ने सड़क पर जमा मलबे और पत्थरों को हाथ से उठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हाथ से भी जब मलबा पूरी तरह नहीं हट पाया तो उन्होंने साथ लगती एक दुकान से गैंती और बेलचा लेकर बंद मार्ग से कार निकालने की जगह बनाई। इस कार्य में उन्हें दो घंटे लग गए। इसकी वजह से बेटी को अस्पताल पहुंचाने में दो घंटे की देरी हुई। सुभाष कुमार ने बताया कि सुबह 6:00 बजे वह अपनी बीमार बेटी को पठानकोट उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। उसी दौरान चाहले नाले में आए मलबे के कारण उनकी कार फंस गई। यह मलबा सड़क निर्माण के दौरान की गई अवैैध डंपिंग के कारण वहां इकट्ठा हो गया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मीत कुमार ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी को मलबा हटाने के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed