फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into ditch on Nakrod-Sukhdhar road, two people injured

Chamba News: नकरोड़-सुखधार मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो लोग घायल

Fri, 19 Jan 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch on Nakrod-Sukhdhar road, two people injured
चंबा में हिमगिरि सुखधार के पास सड़क से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
चंबा। नकरोड़-सुखधार मार्ग पर टैक्सी 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें टैक्सी चालक और अन्य सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चालक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दूसरे घायल को उपचार के लिए चंबा में ही भर्ती किया गया है। घायलों की पहचान संजय कुमार पुत्र केसरू राम निवासी गांव गवाड़ा डाकघर नकरोड़ और टेक चंद पुत्र बिशन दास निवासी गांव भटवानी डाकघर सडोट के रूप में हुई है। वे वीरवार शाम करीब 6:30 बजे हिमगिरी से टैक्सी में सवार होकर नकरोड़ की तरफ जा रहे थे। सुखधार के पास अचानक चालक का टैक्सी पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे टैक्सी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। टैक्सी को खाई में गिरता देखकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। टैक्सी खाई में गिरने से चकनाचूर हो गई। चालक और अन्य सवार इस दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक संजय कुमार ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दूसरे घायल को अस्पताल में ही भर्ती किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तीसा थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान भी लिए। इसमें घायलों के बयान भी पुलिस ने कलमबद्ध किए। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed