फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into deep gorge, youth died

गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत

Mon, 11 Apr 2022 09:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Car fell into deep gorge, youth died
चंबा-जोत मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर साउ नाले के पास कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार (24) पुत्र रांझा राम निवासी गांव जीणा डाकघर भराड़ी तहसील होली के रूप में हुई है। युवक बद्दी की निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था। सोमवार को वह कार में बद्दी से चंबा आ रहा था कि शाम साढ़े पांच बजे साउ नाले के पास अचानक उसकी कार अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि वह कार पर नियंत्रण कर पाता, कार सड़क से नीचे करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में पत्थरों के बीच टकराते हुए कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कार को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। गहरी खाई में उतर कर स्थानीय लोगों ने युवक के शव को निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। यहां पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed