फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car driver hits two-wheeler, two injured

Chamba News: कार चालक ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो घायल

Sun, 10 Sep 2023 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Sep 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Car driver hits two-wheeler, two injured
बनीखेत। खैरी-बनीखेत मार्ग पर खिरड़ीधार के समीप कार से दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में दोपहिया पर सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। हादसा शनिवार देर शाम को हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान विशाल कुमार पुत्र अश्वनी कुमार गांव बकाड़ डाकघर सुदली और राजकुमार पुत्र ज्ञान सिंह गांव बासा डाकघर बगढार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार विशाल कुमार और अश्वनी खिरड़ीधार में मेला देखने के बाद वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे दोपहिया वाहन सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों घायल युवकों का उपचार किया। विशाल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि राजकुमार को गंभीर चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार की पहचान कर ली है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279,337 व 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लाया है। एसएचओ जगवीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed