{"_id":"e3515dd2a3754d612fc5f4c720b54636","slug":"car-accident-one-person-injuried-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलसूईं में कार गिरी, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलसूईं में कार गिरी, एक गंभीर घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-भरमौर मार्ग पर कलसूईं में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि वाहन चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
हादसा शाम के सात बजे हुआ। आल्टो कार नंबर एचपी ओ 1 सी 1107 चालक रवि कुमार अपने दूसरे साथी टेक चंद के साथ जा रहा था। तभी कलसूईं धार के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते कार में सवार टेक चंद गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि चालक रवि कुमार सकुशल बच गया। पुलिस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने घायल टेक चंद के बयान दर्ज किए। टेक चंद ने बताया कि यह हादसा चालक रवि कुमार की लापरवाही से हुआ है। जिस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंबा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन