{"_id":"58b5b0a14f1c1bbe1c830c03","slug":"car-accident-in-bonderi-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोंदेड़ी में आल्टो कार खाई में गिरी, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोंदेड़ी में आल्टो कार खाई में गिरी, तीन गंभीर घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, तीसा (चंबा)।
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
car accident
- फोटो : car accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह की तरेला-मंगली मार्ग पर बोंदेड़ी में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तीसा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में कार चालक खेम राज पुत्र चैन लाल, राज कुमार पुत्र टेक चंद और संजय पुत्र इंद्र कुमार निवासी बोंदेड़ी शामिल हैं।
सभी अपने घर की ओर जा रहे थे। अचानक बोंदेड़ी गांव से कुछ ही दूरी पर इनका वाहन अनियंत्रित होकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया। पता चला कि ये सभी लोग टांडा से अपने किसी रिश्तेदार की दवाई लेकर वापस अपने घर बोंदेड़ी जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव से कुछ दूरी पर गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बीएमओ तीसा डॉ. जसवंत ने बताया कि सोमवार को रात के समय कार दुर्घटना के घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। उन्हें भर्ती किया गया है। दुर्घटना का मामला होने के कारण पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तरेला-मंगली मार्ग पर बोंदेड़ी में सोमवार को रात के समय कार दुर्घटना हुई है। इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
000