फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   capsul

पंजपुला में पुलिस ने 69 नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़े दो युवक

Fri, 01 Nov 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
capsul
डलहौजी(चंबा)। डलहौजी के पंजपुला के पास पुलिस ने दो युवकों को 69 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डलहौजी थाना की पुलिस टीम ने वीरवार को पौने बारह बजे पंजपुला के पास नाकेबंदी की हुई थी। उसी दौरान करण शोता उर्फ काता निवासी वार्ड नंबर 4 सदर बाजार डलहौजी व गौरव चौहान निवासी वार्ड नंबर 2 लोहाली (डलहौजी) पंजपुला से सतधारा की तरफ जा रहे थे। जब उनकी नजर नाके पर खड़ी पुलिस पर पड़ी तो दोनों वहां से भागने लगे। पुलिस टीम को उन पर शक हो गया। पुलिस भी उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ी। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। भागने का कारण पूछने पर दोनों युवक टाल मटोल करने लगे। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास 69 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने कैप्सूलों को जब्त कर लिया। साथ ही दोनों युवकों को नशीले कैप्सूल रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इन कैप्सूलों का इस्तेमाल युवा नशे के रूप में कर रहे हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पंजपुला के पास डलहौजी थाना की टीम ने दो युवकों को नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed