फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Campus interview will be held on March 7 at Lachodi ITI

Chamba News: लचोड़ी आईटीआई में सात मार्च को होंगे कैंपस इंटरव्यू

Thu, 26 Feb 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Campus interview will be held on March 7 at Lachodi ITI
पुखरी (चंबा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लचोड़ी में सात मार्च को कैंपस साक्षात्कार होंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि हरियाणा की कंपनी केपी रिलायबल टेक्निक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दिल्ली एनसीआर के खरखोदा (गुरुग्राम) क्षेत्र में होगी। ड्राइव में आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वायरमैन, एमएमवी, कोपा सहित अन्य ट्रेड के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के सभी ट्रेड, बीए, बीएससी और बीकॉम उत्तीर्ण स्नातक अभ्यर्थी भी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार 14,451 रुपये से 18,975 रुपये प्रतिमाह सीटीसी मिलेगा। कंपनी बेहतर कार्य प्रदर्शन पर आगे बढ़ने के अवसर भी देगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्री-प्लेसमेंट टॉक, ऑनलाइन लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और अंत में ऑफर लेटर वितरण शामिल रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 7 मार्च को सुबह 10 बजे संस्थान परिसर में मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed