{"_id":"6693ffa25acddbd91a087a51","slug":"campus-interview-today-in-sundla-and-bharmour-for-200-trainee-posts-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129015-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ट्रेनी के 200 पदों के लिए सुंडला और भरमौर में कैंपस इंटरव्यू आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ट्रेनी के 200 पदों के लिए सुंडला और भरमौर में कैंपस इंटरव्यू आज
Sun, 14 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से सोमवार 15 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार होंगे। इसमें निजी कंपनी ट्रेनी के 200 पदों को भरेगी। इसमें अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थी को 16,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, जबकि सोमवार को ही भरमौर पंचायत कार्यालय में सुरक्षा कर्मियों के 108 पद भरने के लिए निजी कंपनी पहुंचेगी। इसके अलावा 16 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में भी परिसर साक्षात्कार होंगे। इसमें अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम, जबकि महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फीट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। इन साक्षात्कारों के दौरान चयनित होने वाले युवाओं को 12,000 से 25,000 रुपये के बीच मासिक वेतन दिया जाएगा। परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित हो जाएं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार के लिए पहुंचें।
--