{"_id":"67c44f292e7e3023250de29c","slug":"campus-interview-on-chuwadi-monday-in-employment-office-chamba-news-c-88-1-cmb1003-145082-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रोजगार कार्यालय में चुवाड़ी सोमवार को परिसर साक्षात्कार, 150 पदों पर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रोजगार कार्यालय में चुवाड़ी सोमवार को परिसर साक्षात्कार, 150 पदों पर भर्ती
Sun, 02 Mar 2025 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 02 Mar 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में सोमवार को निजी कंपनी द्वारा सुरक्षा कर्मियों और सुपरवाइजरों के 150 पदों पर भर्ती के लिए परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं से जमा दो रखी गई है, जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। ये पद केवल पुरुष आवेदकों के लिए होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि सुरक्षा कर्मी के लिए ऊंचाई में 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित युवाओं की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा चंडीगढ़ में होगी। उन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद 15,000 से 17,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को ईईएमआईएस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी को अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी चुवाड़ी रोजगार उप कार्यालय में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।