फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   campus interview held 20th jan in chamba

जिले के युवाओं को कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका

Thu, 07 Jan 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
campus interview held 20th jan in chamba
चंबा। जिले के 500 युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। इसके तहत बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ बनीखेत में बीस जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में सुजुकी मोटर हसलनपुर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पांच सौ पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। कंपनी प्रबंधन ने चयनित युवाओं को अच्छा वेतन दिया जाएगा। यह जानकारी बट्ट आईटीआई प्राचार्य परवेज अली बट्ट ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं में पचास प्रतिशत अंक और आईटीआई साठ प्रतिशत अंकों के साथ पास करना रखा गया है। इसमें आयु सीमा 18 से 22 वर्ष 11 महीने निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

कैंपस इंटरव्यू में फीटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, पेंटर, जनरल, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, सीओई (ऑटोमोबाइल) डीजल मैकेनिक व्यवसायों में वर्ष 2016 से 2019 तक पास हुए और 2020 में अपीयरिंग एनसीवीटी या एससीवीटी से प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई से पास और अपीयरिंग छात्र हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार के समय दसवीं पास, आईटीआई प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की दो-दो कॉपी लेना अनिवार्य है। कंपनी ने चयनित युवाओं को 19400 रुपये (सीटीसी) दिया जाएगा। बीस जनवरी को लिखित परीक्षा के बाद मौखिक साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed