{"_id":"617bffd278af930dd064b609","slug":"campaign-should-be-included-in-the-agenda-of-panchayat-dc-chamba-news-sml388740878","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के एजेंडे में शामिल हो अभियान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के एजेंडे में शामिल हो अभियान : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में सभी संबंधित विभाग तय सीमा के भीतर कार्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डीसी राणा ने की। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी से नशा मुक्त भारत अभियान को ग्राम सभाओं के माध्यम से पंचायत के एजेंडे में शामिल करने के निर्देश दिए। जिले में नशा प्रभावित ग्राम पंचायतों को चिह्नित करने और उनमें शुरू की जाने वाली जागरूकता गतिविधियों की रूपरेखा तय करने के लिए भी सभी संबंधित विभागों से प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। डीसी ने जागरूकता गतिविधियों के आयोजन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का समुचित इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता क्लब बनाने और संस्थान की परिधि के सै मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री की अवस्था में पुलिस के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में डीसी ने दवाई विक्रेताओं के परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के डाटा का निरीक्षण और विशेष दवाइयों की बिक्री के संदर्भ में दवा निरीक्षक की ओर से की गई कार्रवाई की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरियाल ने किया।