फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cafe roof blown off by storm, tree falls on car in Dalhousie, 300 houses in darkness

Chamba News: तूफान से उड़ी कैफे की छत, डलहौजी में कार पर गिरा पेड़, 300 घरों में अंधेरा

Mon, 19 Feb 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Cafe roof blown off by storm, tree falls on car in Dalhousie, 300 houses in darkness
चंबा के चुवाडी में तेज तूफान के चलते उड़ी मिनी माउंटेन कैफे की छत।संवाद
चंबा। जिला चंबा में बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दुश्वारियां फिर बढ़ा दी हैं। सोमवार को चुवाड़ी-जोत मार्ग पर तूफान के चलते कैफे की छत उड़कर बिजली के खंभे पर जा गिरी।
विज्ञापन

इससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। डलहौजी के कोर्ट रोड पर पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, रविवार से हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते जिले में 44 मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। ऐसे में लोगों को बर्फ और बारिश में पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप होने से 300 गांव अंधेरे में डूबे हैं। ऐसे में एक बार फिर से मौसम ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी की 42 सड़कों और सलूणी की दो सड़कों पर यातायात व्यवस्था बंद पड़ गई है। पांगी में बर्फबारी के बाद जुकारू उत्सव मनाने के लिए लोग बर्फबारी में ही आवाजाही करते नजर आए। संपर्क मार्गों पर यातायात व्यवस्था बंद है। लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए पैदल किलाड़ मुख्यालय जाना पड़ा। जिले में सोमवार को 168 ट्रांसफार्मर ठप रहे। बोर्ड के कर्मचारियों ने देर शाम तक 68 ट्रांसफार्मर सुचारू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता वरुण सिंह थापा ने कहा कि कैफे की छत बिजली खंभे पर आ गिरी है। इससे खंभे को क्षति पहुंची है। बहरहाल, क्षेत्र में विद्युत सप्लाई को सुचारू करवा दिया गया है।

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के चलते बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लोग नदी-नालों और खड्डों में जाने से परहेज करें। पटरी से उतरीं सेवाओं को सुचारू करने में विभागीय टीमें डटी हैं। जल्द व्यवस्थाएं बहाल होंगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed