{"_id":"6318d1a8f0dc1f183346aa6f","slug":"businessmen-remove-goods-from-the-streets-of-chamba-city-in-two-days-chamba-news-sml4209442199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर की सड़कों से दो दिन में सामान हटाएं कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर की सड़कों से दो दिन में सामान हटाएं कारोबारी
विज्ञापन
शहर में दुकान के बाहर सजाया गया सामान।संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार दो दिन के भीतर सामान को हटा लें। पुलिस विभाग ने व्यापार मंडल को ये निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में साफ कहा गया है कि दो दिन के बाद पुलिस किसी भी दुकानदार को चेतावनी या सचेत नहीं करेगी। सड़क पर सामान सजाने वालों के सीधे चालान काटे जाएंगे। इसके साथ ही चालान को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां पर न्यायाधीश चालान पर फैसला सुनाएंगे। बुधवार को पुलिस उप अधीक्षक ने स्वयं बाजार का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दुकानदारों को सड़कों से सामान हटाने के लिए जागरूक किया गया लेकिन कुछ दुकानदार अपना सामान हटाने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे थे। पुलिस ने ऐसे पांच दुकानदारों के चालान भी काटे। वहीं पुलिस ने व्यापार मंडल के प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें दुकानदारों को सड़क से सामान हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
मौजूदा समय में बाजार में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण की वजह से सड़क का दायरा काफी सिकुड़ चुका है। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि दुकानदारों को सड़क से सामान हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद सड़कों पर सामान सजाने वाले दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। इसके लिए वे खुद ही जिम्मेदार होंगे।