फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   buses on road

ौ प्रतिशत सवारी बिठाने की शर्त पर निजी बस ऑप्रेटरों ने चलाई बसें

Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
buses on road
बस स्टैंड चंबा में निजी बस में बैठी सवारियां। - फोटो : Chamba
चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से बसों में सौ प्रतिशत सवारियों को बिठाने की अनुमति मिलने के बाद चंबा में निजी बस ऑपरेटरों ने शुक्रवार को 90 रूटों पर अपनी बसें आरंभ कर दी। जबकि एचआरटीसी की ओर से अभी तक 52 रूटों पर ही बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला में 134 रूटों पर निजी बसें चलती हैं। इनमें पिछले कुछेक दिनों से ढाई दर्जन रूटों पर ही निजी बसें चल रही थी। शुक्रवार को सरकार की अनुमति मिलने के उपरांत निजी बस ऑपरेटरों ने बस सेवाएं शुरू कर दीं। लोकल रूटों के अलावा लंबे रूटों पर भी शुक्रवार को निजी बसें दौड़ती हुई नजर आई। निजी बस ऑपरेटरों की ओर से भी सभी निजी बस मालिकों को रूटों पर बसें चलाने को लेकर हरी झंडी मिल गई है। परिवहन विभाग की ओर से बस स्टैंड में बसों को सैनिटाइज करने का प्रबंध किया गया है। ताकि सवारियों और चालक परिचालकों को कोरोना संक्रमण का कोई खतरा न रहे।
विज्ञापन

सरकारी और निजी बसों में चालक, परिचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वे सवारियों की टिकट काटते समय पूूरी सावधानी का प्रयोग करें। मुंह में मास्क और हाथ में गलब्ज का प्रयोग करें। जितना हो सके सवारियों के संपर्क में जाने से बचें। चालक और परिचालक के कैबिन को अलग किया जाए। निजी बसें चलने से जिला के लोगों को काफी हद तक राहत मिली। क्योंकि एचआरटीसी की ओर से मात्र 52 रूटों पर ही बसें चलाई जा रही थीं। बीच रास्ते में सवारियों को बस नहीं रोकी जाती थी। बस स्टैंड में ही बसें सवारियों से भर जाती थी। ऐसे में लोग भी निजी बसें चलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक दूरी के नियमों की हुई अवहेलना
निजी बसों के निर्धारित रूटों पर शुरू होने से शुक्रवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। लोगों ने सरकारी बसों सहित निजी बसों में आवाजाही की। ऐसे में बस स्टैंड चंबा में लोगों की भीड़ सामाजिक दूरी के नियम की भी अवहेलना करती दिखी। खैर, ड्यूटी पर तैनात टीचर्स यात्रियों को सामाजिक दूरी का पाठ पढ़ातेे दिखे।

यूनियन ने लिया बसें चलाने का निर्णय
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने बताया कि सरकार की ओर से सौ प्रतिशत सवारी बिठाने की अनुमति मिलने उपरांत यूनियन ने बसें चलाने का निर्णय लिया है। 90 रूटों पर बसें चल पड़ी हैं। अन्य रूटों पर भी निजी बसें शुरू कर दी जाएंगी।
प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed