फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Buses did not reach Bharmour even after three days of snowfall

Chamba News: बर्फबारी के तीन दिन बाद भी भरमौर नहीं पहुंचीं बसें

Tue, 31 Dec 2024 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Buses did not reach Bharmour even after three days of snowfall
भरमौर (चंबा)। बर्फबारी के तीन दिन बाद भी भरमौर मुख्यालय में बसें नहीं पहुंच पाईं। इसके चलते जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों को अभी तक एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। हालांकि, छोटे वाहन आवाजाही कर रहे हैं। इनमें बस की तुलना में यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। भरमौर मुख्यालय में सरकारी बसें नही पहुंच पाई हैं। इसके कारण यात्री छोटे वाहनों में आवाजाही करते नजर आए। मंगलवार को दिनका तक बड़े वाहन पहुंचे। उससे आगे भरमौर पांच किलोमीटर है, जहां तक अभी तक बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण बड़े वाहनों के फिसलने का खतरा अधिक है। इसके चलते चालक दिनका घार से आगे वाहनों को लेकर नहीं जा रहे हैं। स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से सड़क पर मिट्टी बिछाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विभाग ने कुछ जगह जमी बर्फ पर रेत बिछाना शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि जहां पर फिसलन है, वहां पर मिट्टी या रेत बिछाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed