{"_id":"6457e33fcdf587245607e354","slug":"bus-tires-slipped-on-steep-climb-accident-averted-chamba-news-c-19-1-145468-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खड़ी चढ़ाई पर फिसले बस के टायर, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खड़ी चढ़ाई पर फिसले बस के टायर, हादसा टला
Sun, 07 May 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। किलाड़ से टटन रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिहवन निगम बस के टायर खड़ी चढ़ाई पर फिसलने लगे। चालक ने फिसलन का आभास होते ही सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को आपातकालीन ब्रेक के सहारे रोक लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 12 सवारियां सवार सफर कर रही थीं जिन्हें चालक- परिचालक ने सुरक्षित जगह पर भेज दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर जेसीबी को बुलाकर बस को धक्का देकर आगे बढ़ाया गया। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे बस को आगे धकेला गया। इसके बाद बस दोबारा सवारियों को लेकर बस अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुईं।
राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, वीर सिंह, राजेंद्र कुमार, केसर सिंह, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि बस खड़ी चढ़ाई पर फिसलने लगी। चालक ने सूझबूझ से बस को रोक कर सवारियों को नीचे उतार दिया। कहा कि पांगी में सड़कों की दशा को सुधारा जाना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि झलवास से टटन तक सड़क की काफी दयनीय है।