{"_id":"662fd05ddafc049d4d0185f5","slug":"bus-service-stopped-for-two-years-could-not-be-restarted-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123576-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दोबारा शुरू नहीं हो पाई दो साल से बंद पड़ी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दोबारा शुरू नहीं हो पाई दो साल से बंद पड़ी बस सेवा
Mon, 29 Apr 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंबा। बस्सु-सुनारा-कुंडी के लिए 27 वर्ष पूर्व हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन यह बस सेवा पिछले करीब दो सालों से बंद पड़ी है।
बस दोबारा शुरू करने के लिए ग्रामीण, विद्यार्थी कई बार निगम प्रबंधन से मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। बस सेवा के अभाव में तीन पंचायतों सुनारा, ब्रेही और लोथल के बाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण मुखौली राम, किशन चंद, दलीप कुमार, नरेश कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार, हरिया राम, संजय कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि बस्सु-सुनारा-कुंडी के लिए बस सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए कई बार जिला प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन को अवगत करवाया, लेकिन यह बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है। बताया कि इस बारे में मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया था। इस पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश निगम प्रबंधन को दिए गए थे, लेकिन फिर भी बस शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से बस्सु-सुनारा-कुंडी के लिए पुन: बस सेवा बहाल करने को लेकर मांग उठाई है।
उधर, एचआरटीसी प्रबंधन के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल ने बताया कि ग्रामीण ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित करवा कर दें। इसके बाद बस सेवा शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
--