{"_id":"6ad3a7ebfc44cf415c015c94","slug":"bus-service-on-the-chamba-delhi-route-has-been-suspended-for-two-months-chamba-news-c-88-1-cmb1002-200272-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-दिल्ली रूट की बस दो महीने से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-दिल्ली रूट की बस दो महीने से बंद
Sat, 17 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ी परेशानी, चंबा से दोपहर 12:50 बजे चलती थी एचआरटीसी की बस
पठानकोट-जालंधर होकर जाती थी दिल्ली, विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए दोपहर का सफर दो माह से ठप है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दोपहर 12:50 बजे चलने वाली बस बंद होने से विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
पठानकोट और जालंधर होकर दिल्ली पहुंचने वाली इस बस के बंद होने से यात्रियों के पास अब शाम की बस का ही विकल्प बचा है।
चंबा से दिल्ली की दूरी अधिक होने के कारण दिन के समय बस सेवा कई यात्रियों के लिए सुविधाजनक रहती थी। दिल्ली में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों और नौकरी करने वाले लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा की योजना बनाने में आसानी होती थी। लेकिन पिछले दो माह से बस नहीं चलने के कारण यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है।
यात्री मोनिका शर्मा, कृतिका धीमान, निशा कुमारी, सुजल कुमार, विशाल कुमार और अमित कुमार ने बताया कि दिन की बस बंद होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि चंबा से दिल्ली जैसे लंबे रूट पर दिन के समय बस सेवा उपलब्ध रहना जरूरी है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से दोपहर 12:50 बजे चलने वाली बस को जल्द बहाल करने की मांग की है। उधर, पठानकोट के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि कुछ कारणों से बस सेवा बंद की गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिवाली से पहले बस को दोबारा रूट पर भेज दिया जाएगा।