{"_id":"6a8f1f4590696a10a80ee8bf","slug":"bus-runs-from-chamba-to-doda-for-manimahesh-pilgrims-chamba-news-c-88-1-cmb1002-194496-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रियों के लिए चंबा से डोडा के लिए दौड़ी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रियों के लिए चंबा से डोडा के लिए दौड़ी बस
Wed, 26 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मणिमहेश यात्रा पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। चंबा डिपो ने डोडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सुबह छह बजे चंबा से रवाना होगी।
मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में चंबा से डोडा के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब श्रद्धालुओं को इस रूट पर आवाजाही के लिए अतिरिक्त साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जेएंडके की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू किए जाने के बाद अब चंबा डिपो ने भी पहल करते हुए चंबा से डोडा के लिए नियमित बस दौड़ा दी है। इससे यात्रा सीजन में चंबा और जम्मू-कश्मीर के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि डोडा के लिए बस चल पड़ी है। यह बस अब नियमित रूप से चलेगी।
--