फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus route restored from Chamba to Radi and Shaktidehra

Chamba News: चंबा से राड़ी और शक्तिदेहरा के लिए बस रूट बहाल

Wed, 04 Dec 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bus route restored from Chamba to Radi and Shaktidehra
चंबा। मैहला के क्षेत्र के तहत आती ग्राम पंचायत राड़ी और उपमंडल चंबा की ग्राम पंचायत शक्तिदेहरा के ग्रामीणों को अब बस के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। एचआरटीसी निगम चंबा ने दोनों रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी है। इन दोनों बसों की समयसारिणी चंबा से शाम 5:50 बजे रहेगी। इन बसों के दौड़ने से क्षेत्र की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्हें निजी वाहनों और टैक्सियों से सफर करने से महंगा छुटकारा मिलेगा। निगम की ओर से इन बस रूटों को बहाल करने का मकसद यात्रियों को राहत पहुंचाना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा-शक्तिदेहरा बस रूट बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई थीं। लोगों को कियाणी से आगे पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया। उपायुक्त के निर्देशों के बाद चंबा-शक्तिदेहरा के लिए बस रूट को निगम ने बहाल कर दिया है। साथ ही चंबा से राड़ी रूट पर भी बस को बहाल कर दिया है। ऐसे में अब लोगों को निजी वाहनों में आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। ग्रामीण रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, राकेश कुमार, उत्तम चंद, प्रवीण कुमार, लोकेश राज, राम कुमार और लक्ष्मण सिंह ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक का आभार जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दोनों बसों के बहाल होने से नौकरी पेशा और स्कूलों और काॅलेजों में पढ़ने वाले बच्चों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


चंबा-शक्तिदेहरा और चंबा-राड़ी बस सेवा को बहाल कर दिया है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। निगम की ओर से बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगल सिंह, आरएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed