{"_id":"66a52325b1aa633bb3011220","slug":"bus-not-running-on-chamba-manglera-route-for-three-months-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129823-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-मंगलेरा रूट पर तीन महीने से नहीं दौड़ रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-मंगलेरा रूट पर तीन महीने से नहीं दौड़ रही बस
Sat, 27 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-मंगलेरा रूट पर बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि चंबा डिपो की बसें खटारा हो चुकी हैं। नई बसें आ नहीं रही हैं। खटारा हो चुकीं ये बसें कहीं भी खड़ी हो जाती हैं। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बसों की कमी के कारण निगम प्रबंधन अब रूटों को बंद कर रहा है। चंबा-मंगलेरा रूट पर भी बस सेवा बंद कर दी गई है। इससे यात्रियों को खचाखच भरीं निजी बसों में सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि तीन महीने से इस रूट पर बस नहीं चल रही है। इस रूट पर एकमात्र सरकारी बस चलती थी, लेकिन इसे भी बंद कर दिया गया है। हरीश कुमार, ललित कुमार, योग राज, प्रदीप सिंह और कर्म चंद ने कहा कि निगम प्रबंधन को कई बार इस बारे में अवगत करवाया गया है, लेकिन बस सेवा को पुन: बहाल नहीं किया गया है। यह बस मंगलेरा से सुबह 7 बजे चंबा के लिए रवाना होती है। इसमें नौकरीपेशा लोग और विद्यार्थी आवाजाही करते हैं, लेकिन पिछले तीन महीने से यह बस रूट पर नहीं चल रही हैं। आरएम चंबा से मांग उठाई है कि इस रूट पर बस को पुन: बहाल किया जाए।
उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि बसों की कमी के चलते रूट बंद किया है। नई बसों के आने पर ही रूट को पुन: बहाल किया जाएगा।
--