फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus hangs in Rajnagar drain, 20 passengers have a narrow escape

Chamba News: राजनगर नाले में हवा में लटकी बस, बाल-बाल बचे 20 यात्री

Tue, 11 Nov 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bus hangs in Rajnagar drain, 20 passengers have a narrow escape
चंबा-चकलू मार्ग पर राजनगर के पास सड़क किनारे लटका निजी बस का पिछला हिस्सा।संवाद
चंबा। राजनगर नाले में मंगलवार सुबह एक निजी बस सड़क से हवा में लटक गई। गनीमत रही कि बस नाले में नहीं पलटी। हालांकि इस दौरान बस में बैठे 20 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बाहर निकलने के बाद सवारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिस नाले में बस लटकी, उसके साथ लोक निर्माण विभाग की तरफ से नया पुल बनाने का कार्य चलाया है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही पुरानी सड़क से ही हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि बस चालक की लापरवाही के कारण बस लटकी या फिर लोक निर्माण विभाग लापरवाही रही।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुनील कुमार, हंसराज, केवल, योगराज, मनीष और प्यार सिंह ने बताया कि जहां पर बस हवा में लटकी वहां सड़क का हिस्सा पहले ही धंस चुका है। बारिश के दौरान यहां से नाले का पानी बहता है, लेकिन विभाग ने इस भाग को ठीक नहीं करवाया। उन्होंने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि सड़क की हालत को सुधारा जाए और नया पुल भी शीघ्र बनाया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि नए पुल का कार्य प्रगति पर है। सड़क की मरम्मत भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed