फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus fare increases problems after water bill

Chamba News: पानी के बिल के बाद बस किराये ने बढ़ाईं मुसीबतें

Mon, 12 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bus fare increases problems after water bill
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद प्रोग्रेसिव काउंसिल के पदा​​धिकारी और सदस्य।
चंबा। लक्ष्मण क्लब चंबा में प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक का आयोजन अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सहगल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान शहर, सुल्तानपुर, बालू, ओबड़ी, मुगला और अन्य क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रवासियों के अतिक्रमण को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान काउंसिल के सदस्यों ने सरकार की ओर से पानी के बिलों के बाद बस किराये में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का विरोध किया। सरकार ने पानी के बिलों और बस किराये में बढ़ोतरी कर गरीब जनता पर बोझ डाला है। उन्होंने सरकार से पानी बिलों और बस किराये में की बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने की मांग की है। काउंसिल के सदस्यों ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर की सैन्य कार्रवाई का स्वागत किया। साथ ही देश की सेवा में शहीद हुए वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अतिक्रमण और सिकुड़ रही सड़कों को लेकर भी चिंता जताई। कहा कि अतिक्रमणकारियों ने हर जगह अपना कब्जा कर रखा है। इसका खामियाजा शहर में आने वाले लोगों समेत पैदल आवाजाही करने वाले लोगाें को भुगतना पड़ रहा है। काउंसिल के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से शहर की सड़कों पर कब्जा जमाने वालों को खदेड़ने की मांग की है। बैठक में श्रीचंद नैयर, केवल ओहरी, प्रवीण पुरी, मुकेश, खुशाल बख्शी, हमिंद्र सेन, डॉ. ओमप्रकाश पुरी, हनिंद्र कपूर, वीएम महाजन, राजिंद्र चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed