फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus changes cause inconvenience to passengers

Chamba News: बसों की अदला-बदली से यात्री परेशान

Wed, 24 Dec 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bus changes cause inconvenience to passengers
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चंबा डिपो व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। तय रूट पर चल रही बसों को बीच रास्ते में अचानक बदल दिए जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिना किसी पूर्व सूचना के बस बदलने के निर्देश दिए गए, जिससे यात्री सामान सहित एक बस से उतरकर दूसरी बस में चढ़ने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को चंबा से सलूणी की ओर जा रही एचआरटीसी बस को कोटी के पास अदला-बदली कर दिया गया। इसके बाद वह बस वापस चंबा लौट आई, जबकि सलूणी से आई बस में यात्रियों को भेज दिया गया। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ा। इस अव्यवस्था से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यात्री दीपक कुमार, मनोज कुमार, किरण कुमारी, संजय कुमार, आरती देवी और जानवी ठाकुर ने बताया कि पहले ही खटारा बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं और ऊपर से रोजाना बसों की अदला-बदली यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा देती है। बच्चों और बुजुर्गों के साथ सामान लेकर बस बदलना बेहद मुश्किल हो जाता है। यात्रियों का कहना है कि न तो पहले से जानकारी दी जाती है और न ही यह बताया जाता है कि किस स्थान पर बस बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने मांग की है कि इस तरह की मनमानी पर रोक लगाई जाए और परिवहन व्यवस्था को सुचारु व सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि कई बार बसों में सवारियां कम होने के कारण यात्रियों को दूसरी बस में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed