{"_id":"667c5047ba433e7f8800b104","slug":"bus-breaking-down-for-three-days-on-chamba-dhulada-route-chamba-news-c-88-1-cmb1002-127866-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-धुलाड़ा रूट पर तीन दिन से खराब हो रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-धुलाड़ा रूट पर तीन दिन से खराब हो रही बस
Wed, 26 Jun 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी की बसें जगह-जगह खड़ी होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंबा-धुलाड़ा रूट पर तीन दिन से बस के पहिये थम रहे हैं।
विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों को निजी वाहनों से गंत्वय तक पहुंचना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह बस सुबह आठ बजे धुलाड़ा से चंबा के लिए रवाना होती है। इसमें विद्यार्थियों सहित नौकरीपेशा लोग सफर करते हैं। बीते तीन दिन से यह बस कभी धुलाड़ा तो कभी रजेरा के पास खराब हो रही है। लोगों को आगे का सफर टैक्सी में करना पड़ रहा है।
पंचायत गागला के पूर्व प्रधान नरेश कुमार, राज कुमार, ओम सिंह, विकास कुमार, सुरेंद्र कुमार और आत्माराम ने कहा कि परिवहन निगम इस रूट पर खटारा बसें भेज रहा है। ये बसें कुछ दूर चलने के बाद रुक जाती में रूक जाती है। हालांकि, कई बार निगम प्रबंधन को इस बारे में अवगत करवाया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
उधर, कार्यवाहक अड्डा प्रभारी ओम शंकर ने कहा कि बस में तकनीकी खराब के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
--