फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Budget 2020

बर्फबारी और बारिश में भी दुधिया रोशनी से जगमगाएगी पांगी घाटी

Fri, 06 Mar 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Budget 2020
चंबा। देश-दुनिया से कटी रहने वाली पांगी घाटी के बाशिंदों को अब बर्फबारी के दौरान भी बिजली की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में पांगी घाटी में बिजली की समस्या को देखते हुए 2020-21 में एक हजार घरों में 250 वॉट क्षमता वाले ऑफ ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र का तोहफा दिया है। इसके अलावा गैर परंपरागत ऊर्जा क्षेत्र में तथा आरपीओ को पूरा करने के लिए प्रदेश के स्थायी निवासियों को सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए 250 किलोवॉट से लेकर 500 किलोवॉट तक की परियोजनाएं आवंटित की हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बजट में चंबा शहर को हेली टैक्सी योजना उड़ान-2 से जोड़ने का तोहफा दिया है। सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए उठाऊ पेयजल योजनाओं की सौगात दी है। जिला के हरेक विधानसभा क्षेत्र के सूखा प्रभावित इलाके के लिए सरकार ने उठाऊ पेयजल योजना का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पर्यटन नगरी डलहौजी में पेयजल आपूर्ति तथा प्रबंधन प्रभावी किया जाएगा। इससे पर्यटन सीजन के दौरान पहुंचने वाले पर्यटकों सहित हजारों की आबादी को फायदा होगा। बजट के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सदर चंबा के ग्राम पंचायत पल्यूर, सरोल तथा चूल्हा, विस क्षेत्र भरमौर के गौसण, चैहला कूहल का संवर्धन, विस क्षेत्र डलहौजी लघु सिंचाई योजना ग्राम पंचायत मंजीर, चुराह विस क्षेत्र के लिए लघु सिंचाई योजनाओं की सौगात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला के कई ऐसी पंचायत है जहां गर्मियों के मौसम में पेयजल किल्लत रहती है तो वहीं, दूसरी तरफ किसानों के नजरिए से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। बहरहाल, सरकार द्वारा बजट में शामिल की गई योजनाओं से जिला के विभिन्न क्षेत्रों की आबादी लाभान्वित होगी। इसके अलावा हिम कुक्कुट योजना का भी जिला के किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं, मोबाइल वेटरनेरी सेवा शुरू होने से दुर्गम क्षेत्र चुराह, सलूणी, किहार, सहित भरमौर के ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में मिलेगी एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी सुविधा
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एआरटी की सुविधा प्रदान करने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसके तहत एचआईवी पीड़ित लोगों को एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी लेने के लिए बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज चंबा में ये सुविधा शुरू होगी।

विदेशों तक पहुंचेगा चंबा का रूमाल
सरकार ने पारंपरिक हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्लस्टर प्रोत्साहन परियोजना में चंबा रूमाल को शामिल किया गया है। योजना के तहत चंबा रूमाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। अबन विदेशों तक चंबा का रूमाल पहुंचेगा। साथ ही शिल्पकारों को भी इस योजना से सरकार लाभान्वित करेंगी। प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा चंबा जिले के पांगी की ठांगी, चंबा धातु शिल्प, चंबा चुख और भरमौरी राजमाह उत्पादों के लिए कम से कम पांच पंजीकरण करवाएं जाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed