फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brother's company was lost before Rakshabandhan

Chamba News: रक्षाबंधन से पहले छिन गया भाई का साथ

Mon, 12 Aug 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Aug 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Brother's company was lost before Rakshabandhan
चंबा। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले परी ने अपना भाई खो दिया है। प्रौथा के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से अक्षय की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस दर्दनाक हादसे में अक्षय को स्कूल छोड़ने जा रही उसकी चाची भी काल का ग्रास बन गई। अक्षय को स्कूल छोड़ने के लिए कभी उसकी माता जाती तो कभी उसकी दादी भी जाया करती थी। सोमवार को उसकी चाची अक्षय को स्कूल छोड़ने के लिए निकली थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों की भी इस हादसे के बाद आंख नम है। घर में जहां बुजुर्ग दादी अपने पोते और बहू की राह ताक रही हैं तो छोटी बहन परी की आंखें भी अपनी भाई को तलाश रही हैं। अक्षय के माता पिता बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में हैं।

जानकारी के अनुसार अक्षय घर का स्कूल करीब पांच सौ मीटर दूर था। परिवार के सदस्य बारी-बारी से अक्षय को स्कूल छोड़ने जाते थे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हैंडा में अक्षय चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। रोजाना की तरह सोमवार को उसकी मां ने उसे स्कूल के लिए तैयार किया और चाची ने उसे स्कूल पहुंचाने की ठानी, मगर स्कूल जाते समय पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम मौके पर कर दिया है। उपमंडलीय प्रशासन भी घटना स्थल पर पहुंचा। स्थानीय पंचायत प्रधान धन्नो देवी ने बताया कि चाची और भतीजा एक साथ गए थे। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौत हुई है। यह घटना दुखद और असहनीय है। बताया कि पंचायत की ओर से प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed