फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Broken road in Saluni, traffic stalled for five days

Chamba News: सलूणी में टूटी सड़क, पांच दिन से यातायात ठप

Sat, 15 Jul 2023 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Broken road in Saluni, traffic stalled for five days
सलूणी (चंबा)। तहसील मुख्यालय सलूणी में पांच दिन से बसों समेत बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगा हुआ है। मुख्यालय से एक किलोमीटर पीछे प्रेम नगर नामक स्थान पर सड़क का एक हिस्सा टूट गया है जिसकी वजह से ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है। ऐसे में बसों में सफर तय करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को सामान को सिर और पीठ पर उठाकर एक किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई लोग निजी वाहन चालकों को मनमाना किराया चुकाकर अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से टूटी सड़क की जगह जल्द डंगा लगवाने की मांग की है। वाहनों की आवाजाही न हो पाने से लोगों विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों और बीमार लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। ग्रामीणों रमेश कुमार, बचन सिंह, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, किरपा राम, निधिया राम, अंबिया राम, अशोक कुमार ने बताया कि मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद होने से लोगों को सब्जियों समेत अन्य खाद्य सामग्री सलूणी मुख्यालय पहुंचने की एवज में अतिरिक्त शुल्क अदा करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द यहां डंगा लगवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed