{"_id":"63e1336464672c080d79238f","slug":"broken-bridge-in-luna-will-be-connected-to-bailey-bridge-chamba-news-c-19-1-51971-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बैली ब्रिज से जोड़ा जाएगा लूणा में टूटा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बैली ब्रिज से जोड़ा जाएगा लूणा में टूटा पुल
विज्ञापन
प्राधिकरण ने पुल बनाने के लिए रामपुर से बुलाए इंजीनियर
धर्मशाला से पुल का सामान लाने के लिए चंबा से टीम रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। चंबा-पठानकोट एनएच पर लूणा में टूटे पुल के भाग को बैली ब्रिज से जोड़ा जाएगा। इसके लिए एनएच प्राधिकरण ने धर्मशाला से पुल का सामान भी मंगवा लिया है। इतना ही नहीं पुल का निर्माण तेजी से करवाने के लिए रामपुर से इंजीनियर बुलाए गए हैं जो मंगलवार को चंबा पहुंच सकते हैं। साथ ही पुल का सामान भी जल्द चंबा पहुंच सकता है। इसलिए एनएच प्राधिकरण ने पुल के गार्डर लाने के लिए ट्राला भी भेजा है जो मंगलवार को पहुंच सकता है। इसके साथ ही पुल को बैली ब्रिज से जोड़ने के लिए प्राधिकरण ने कार्य शुरू भी करवा दिया है। पुल के साथ लोगों की पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग को बनाया जा रहा है जिससे पैदल चलने वाले लोगों को नाले के बीच से होकर नहीं जाना पड़े। एनएच प्राधिकरण ने पांच दिन में पुल को चालू करवाने का दावा किया है। बैली पुल को सीमेंट के पुल के साथ जोड़कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई जाएगी। पुल टूटने के कारण भरमौर का संपर्क शेष दुनिया से कट चुका है। जिलाधीश की तरफ से भी एनएच प्राधिकरण को जल्द पुल बनाने के आदेश जारी हुए हैं। एनएच के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि लूूणा में सीमेंट के पुल को बैली ब्रिज के साथ जोड़ने के लिए सामान मंगवा लिया है। पांच दिन के भीतर पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।