{"_id":"67630d989bd158aef505b508","slug":"bridge-work-not-started-even-after-five-years-of-foundation-stone-laying-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139857-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिलान्यास को पांच साल बाद भी शुरू नहीं हुआ पुल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिलान्यास को पांच साल बाद भी शुरू नहीं हुआ पुल का काम
Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा में फुलणू टाला के पास जर्जर सीमेंट से बना पुल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर फूलणू टाला में साल खड्ड पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य शिलान्यास के पांच साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। पांच साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पुल का शिलान्यास किया था। उस दौरान दो वर्षों में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही थी। लेकिन, निर्माण कार्य पूर्ण होना तो दूर की बात है अभी तक इस पुल को बनाने के लिए एक नींव पत्थर भी नहीं रखा है। इसकी वजह से आज भी साल खड्ड पर बने पुराने पुल के ऊपर से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। जबकि यह पुल स्वयं अपनी जर्जर हालत के आंसू बहा रहा है। पुल के किनारे लगी सीमेंट की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क के दोनों छोर पर पुल को सड़क से जोड़ने वाले हिस्से में दरार नजर आ रही है।
चंबा-साहो मार्ग पर रोजाना छोटे-बड़े सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। इतना ही नहीं, भरमौर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे पन विद्युत परियोजना के निर्माण कार्यों में भारी-भरकम मशीनरी भी इसी मार्ग जाती है। ऐसे में पुराना पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। क्योंकि जब यह पुल बनाया गया था, तब इस पुल पर इतनी भारी मशीनरी को लेकर जाने की क्षमता ध्यान में नहीं रखी गई थी। ऐसे में फुलणू टाला में नई तकनीक से नए पुल का निर्माण होना काफी जरूरी है। अन्यथा पुराना पुल कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकता है।
फुलणू टाला में पुल निर्माण छह करोड़ रुपये से होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
दिनेश कुमार, कार्यकारी अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग चंबा