फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bridge survey in chamba engineer

जिले के 15 पुलों की दशा का पता लगाएगी हैदराबाद के इंजीनियरों की टीम

Thu, 07 Nov 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
bridge survey in chamba engineer
शशि धीमान
विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)। हैदराबाद के इंजीनियरों की टीम जिले के अधिक आवाजाही वाले मार्गों पर बने 15 पुलों की स्थिति का जायजा लेगी। इसके बाद पुलों की दशा के मुताबिक इनकी मरम्मत संबंधी जानकारी लोक निर्माण विभाग को दी जाएगी। इस जानकारी के अनुसार ही लोनिवि मरम्मत योग्य पुलों की दशा को सुधारने का कार्य किया जाएगा। जिले के भटियात में बाकायदा हैदराबाद से आई इस टीम ने काम भी आरंभ कर दिया है।
गौरतलब हो कि जिले में बेहद आवाजाही वाले मार्गों पर बने 15 पुलों की मियाद और उनके संरक्षण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने यह कदम उठाया है। इसी क्रम में विभागीय कार्य की मदद में हैदराबाद से आए इंजीनियरों सहित टीम महत्वपूर्ण योगदान देगी। टीम के तैयार डाटा के आधार पर इस बात का पता चलेगा कि पुल को किस हद तक मरम्मत और किस प्रकार की मरम्मत की
विज्ञापन

जरूरत हैं।
हैदराबाद की टीम ने वीरवार को इसी क्रम में भटियात विस क्षेत्र के तहत देहर पुल, होबारड़ी पुल और चक्की पुल का डाटा तैयार किया जा रहा है। टीम अपने साथ लाई 17 ब्रिज इंफ्रास्ट्रक्चर मशीन भी उनके कार्य में अहम भूमिका अदा कर रही है। इस मशीन के जरिये इंजीनियरों की टीम पुलों के हरेक हिस्से का निरीक्षण कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक टीम प्रदेश भर में इस काम को अंजाम देगी। जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि जिले में 15 पुलों का निरीक्षण हैदराबाद से आई इंजीनियरों की टीम करेगी। यह टीम डाटा एकत्रित कर विभाग को सौंपा जाएगा। इस डाटा के आधार पर ही पुलों के मरम्मत संबंधी कार्य को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed