{"_id":"6af2f35d32aec86d8a08d3b4","slug":"brehi-defeated-tungli-xi-by-eight-wickets-chamba-news-c-88-1-cmb1003-202538-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ब्रेही ने तुंगली इलेवन को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ब्रेही ने तुंगली इलेवन को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
15 ओवर में तुंगली की टीम ने बनाए 74 रन
ब्रेही ने दो विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले में ब्रेही की टीम ने तुंगली इलेवन को आठ विकेट से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि मुकाबले में तुंगली इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 74 रन बनाए। संजू ने 21 रन की पारी खेली। वहीं, पंकू और बंटू ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रेही की टीम ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से सुरेश ने 23 और पवन ने 19 रन बनाए। इस जीत के साथ ब्रेही की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।