फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   boating will started in Khajjiar

खज्जियार झील में अब सैलानी लेंगे बोटिंग का आनंद

Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
boating will started in Khajjiar
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार की झील में अब सैलानी बोटिंग का भी आनंद ले सकेंगे। इसके लिए ईको टूरिज्म सोसायटी ने झील में पांच बोट चलाने का फैसला लिया है। सैलानियों से बोटिंग का लुत्फ उठाने के लिए लिया जाने वाला शुल्क वन्य प्राणी विभाग तय करेगा। गौरतलब है कि बोटिंग होने से स्थानीय लोगों को जहां रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, वहीं खज्जियार में पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे। यह फैसला वीरवार को खज्जियार में हुई ईको टूरिज्म सोसायटी की बैठक में लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के सचिव डीएफओ वन्य प्राणी विभाग राजीव कुमार ने की। इस अवसर पर खज्जियार में पर्यटन को बढ़ाने देने के लिए कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

सैलानियों के लिए हट में ठहरने के लिए छूट
इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सोसायटी कालाटोप और खज्जियार में स्थापित हटों में पर्यटकों से लिए जाने वाले किराये में भी कटौती करेगी। पर्यटकों से जहां पहले एक रात का 2500 रुपये शुल्क लिया जाता था, वहीं अब एक रात के एक हजार रुपये लिए जाएंगे। इसके अलावा पहली जुलाई से लक्कड़मंडी और मियाड़ी गला में बने बैरियर पर छोटे चौपहिया वाहनों सहित अन्य बड़े वाहनों से लिए जाने वाले शुल्क को भी तय कर दिया गया है। कार, सूमो सहित चौपहिया छोटे वाहनों से पहली जुलाई से प्रवेश शुल्क सौ रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा टेंपो ट्रेवल का दो सौ और बस का 300 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। वहीं, खज्जि नाग मंदिर की मरम्मत के लिए सोसायटी तीन लाख रुपये खर्च करेगी, जिससे मंदिर की सड़ रही लकड़ी को बदला जाएगा। यह धनराशि सोसायटी मंदिर कमेटी को देगी। काली माता मंदिर घटू, हटगली गला, होटल देवदार और गंगूबेई गांव को जाने वाले रास्ते में एक-एक वर्षा शालिका बनाई जाएगी। इस अवसर पर खज्जियार पंचायत प्रधान देसराज शर्मा, वन्य प्राणी विभाग के एसीएफ संजीव कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी दुनी चंद, वन पालक सलीम बेग, वन रक्षक दीपक कुमार, रजत कुमार, पूर्व बीडीसी राज कुमार, जय कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, ठेकेदार यूनियन अध्यक्ष नीरज सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed