{"_id":"668eb99cbceedc01e90e994c","slug":"board-will-cut-electricity-of-22-houses-in-sihunta-area-chamba-news-c-88-1-cmb1003-128775-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिहुंता क्षेत्र में 22 घरों की बिजली काटेगा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिहुंता क्षेत्र में 22 घरों की बिजली काटेगा बोर्ड
Wed, 10 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल के तहत आते 22 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। बोर्ड ने इसके लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम डिफॉल्टरों के बिजली कनेक्शन काटने में जुट गई है।
स्थायी कनेक्शन कटने के बाद अब उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन लेने के लिए दोबारा तमाम औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। बोर्ड की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप है।
जानकारी के अनुसार उपमंडल के तहत 22 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने पिछले करीब डेढ़ साल से बिजली बिल नहीं दिया है। हालांकि, बोर्ड ने कई बार इन्हें नोटिस भी भेजे, लेकिन इन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरा। करीब 22 हजार रुपये की राशि बोर्ड इन उपभोक्ताओं से वसूल करेगा। बहरहाल, अब बोर्ड सख्त कार्रवाई कर रहा है। इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि 22 उपभोक्ताओं से 22 हजार रुपये की राशि लंबित है। अब इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट भी दिए गए हैं।
--