फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Board should soon give financial claims of retired employees: Bedi

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आर्थिक क्लेम जल्द दे बोर्ड : बेदी

Fri, 05 Apr 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Board should soon give financial claims of retired employees: Bedi
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आर्थिक क्लेम जल्द दे बोर्ड : बेदी
विज्ञापन

चंबा। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ की चंबा इकाई की मासिक बैठक अध्यक्ष मुकेश बेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमे पेंशनरों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान बिजली बोर्ड प्रबंधन की कर्मचारियों एवं पेंशनरों के प्रति अपनाई जा रहीं नीतियों पर चर्चा की गई। बेदी ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन के इस रवैये से लगता है कि बोर्ड प्रबंधन की पीठ पर हिमाचल सरकार का पूरा हाथ है। मुख्यमंत्री की ओर से बार-बार आदेश देने पर भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई और बिजली बोर्ड संयुक्त मोर्चा की डिमांड पर भी वर्तमान कार्यकारी प्रबंधक हरिकेश मीना को भी नहीं बदला गया। उनके स्थान पर स्थायी प्रबंधक निदेशक की नियुक्ति भी नहीं की गई। बेदी ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन की ओर से 2023 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी रिटायरमेंट ग्रैच्युटी और लीव इनकैशमेंट की पेमेंट नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कहा कि मेडिकल बिलों का भी भुगतान लंबे समय से नहीं हो रहा है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया है कि सभी रिटायर कर्मचारियों के सभी आर्थिक क्लेम जल्द दिए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed