फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Blow away the cash and jewelery kept in the chest

Chamba News: संदूक में रखी नकदी और आभूषण उड़ाए

Tue, 20 Jun 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Blow away the cash and jewelery kept in the chest
खज्जियार (चंबा)। दिन के उजाले में चोर घर के ताले तोड़कर संदूक में रखे चांदी के आभूषणों समेत 21 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। यह घटना ग्राम पंचायत सिंग्गी के दुर्गम गांव नड्डी की है। यहां पर बीते सोमवार दोपहर के समय चोरों ने अमर चंद के मकान में घुसकर दो कमरों के ताले तोड़ संदूक में रखी 21 हजार की नकदी, एक चांदी की अंगुठी, चूड़ियां, चेन समेत कंबल पर हाथ साफ कर दिया। दोपहर बाद जब पीड़ित की पत्नी अस्पताल से घर पहुंची तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत अपने पति को चोरी की घटना के बारे में अवगत करवाया। घर में चोरी होने की सूचना मिलने के बाद अमर चंद घर पहुंचा।
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद उसने चोरी हुए सामान को लेकर पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है। पीड़ित अमर चंद ने बताया कि उसकी पत्नी धन्नो देवी अस्पताल से दवाई लेने के लिए गई थी जबकि बेटा और बहू काम के सिलसिले में बाहर गए थे। वह भी रोजमर्रा की तरह दिहाड़ी लगाने के लिए गया था। दोपहर के बाद पत्नी ने फोन पर उन्हें चोरी की सूचना दी। जब वह घर पहुंचा तो दरवाजों और संदूक के टूटे तालों को देखकर दंग रह गया। उसने तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि वह बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखता है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि फेरी वालों को गांवों में जाने के लिए दी जाने वाली अनुमति पर रोक लगाई जाए। कहा कि फेरी वाले पुलिस विभाग से अनुमति लेकर गांवों में पहुंच जाते हैं। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस में चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश में अपने स्तर पर जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed