फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Black Mumba team won in the super over

Chamba News: सुपर ओवर में जीती ब्लैक मुंबा की टीम

Wed, 08 Oct 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Black Mumba team won in the super over
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेेट प्रतियोगिता में बुधवार को एक मैच खेला गया। इस रोमांचक मैच का फैसला सुपर ओवर के जरिये हुआ। इसमें ब्लैक मुंबा की टीम ने जालपा इलेवन को एक विकेट से शिकस्त दी। आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक मुंबा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 123 रन बनाए। इसमें अंकू ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। जालपा इलेवन की ओर से विवेक ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालपा इलेवन की टीम भी 123 रन ही बना पाई। इसमें दीपक ने 27 और रिशी ने 23 रन बनाए। यह मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में जालपा इलेवन की टीम ने नौ रन बनाए। ब्लैक मुंबा की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया और जीत के साथ प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव राजीव सहगल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed