फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP Workers Raise a Ruckus in Killar

Chamba News: किलाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला

Fri, 24 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP Workers Raise a Ruckus in Killar
संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर शुक्रवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

किलाड़ के खेलकूद भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद रैली निकाली गई। किलाड़ में शुक्रवार को विधायक डॉक्टर जनक राज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश की महिलाएं लोकसभा और विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त करें। केंद्र सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएं और कांग्रेस की नीतियों का विरोध करें। इस मौके पर भाजपा मंडल पांगी के अध्यक्ष सतीश राणा, महामंत्री शक्ति ठाकुरवान, सुरेश व अन्य कार्यकर्ता मौजूदा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed