फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP will repeat the mission in Los elections: Umesh

लोस चुनाव में भाजपा करेगी मिशन रिपीट : उमेश

Tue, 23 May 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
BJP will repeat the mission in Los elections: Umesh
चंबा। भाजपा जिला चंबा की बैठक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चंबा के प्रभारी उमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उमेश शर्मा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा मिशन रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है और देश की बागडोर तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सुरक्षित हाथों में सौंपनी है। इसके लिए अब 30 मई से लेकर के 30 जून तक भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में हर एक राज्य में एक लाख से अधिक जो वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं उन कार्यकर्ताओं के घरों में संपर्क किया जाएगा। इस दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा और उन्हें पार्टी की गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। पूरे देश और प्रदेश में सरल एप के माध्यम से डिजिटल डाटा एंट्री का कार्य शुरू किया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाै वर्षों में जो देश के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं और आज देश को विश्व पटल में नंबर वन पर लेकर आए हैं। ऐसे कार्यक्रम को जो जन सहयोग से जनहित साबित हुए हैं, उन्हें लेकर बाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच जाएंगे और साथ में 2024 के चुनाव के विषय में जनता को जागरूक करेंगे। इस मौके पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर, जिला अध्यक्ष नागपाल, भटियात विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विक्रम जरयाल, चंबा विस क्षेत्र के पूर्व विधायक पवन नैयर सहित जिले के सभी पदाधिकारी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed