{"_id":"690b86c895363b58f504bb97","slug":"bjp-protests-in-saho-bazaar-over-health-services-chamba-news-c-88-1-ssml1007-165648-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर साहो बाजार में भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर साहो बाजार में भाजपा का प्रदर्शन
Wed, 05 Nov 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहो (चंबा)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर साहो बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जय सिंह ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। सदर विधायक और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विधायक सिर्फ अपने मनोरंजन की ओर ध्यान दे रहे हैं। नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में निर्धन परिवारों को भी निशुल्क दवाइयां नहीं मिल रही हैं। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी चुकी है। परिवहन निगम की बसें खटारा हो रही है, सवारियों को गंतव्य तक छोड़ने के लिए रवाना होने वाली बसें उन्हें उनके मुकाम तक भी नहीं पहुंचा पा रही है। एचआरटीसी की वर्कशॉप में कलपुर्जें तक नहीं मिल रहे है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया, जिसे आज तक पूरा नहीं किया जा सका है। प्रदेश भर में नशा माफिया सक्रिय होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के राज में युवतियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सरकार और विधायक से आग्रह किया है कि वह मनोरंजन छोड़कर व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रयास करें।