फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students showcased their creativity in mehendi and nail art.

Chamba News: मेहंदी और नेल आर्ट में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

Wed, 28 Oct 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their creativity in mehendi and nail art.
मैट्रिक्स ब्यूटीशियन कोर्स में मेंहदी दिखाती युवतियां- संस्थान
सलूणी कॉलेज में करवा चौथ पर प्रतियोगिताएं, नेहा ठाकुर और दीक्षा रहीं अव्वल
विज्ञापन

अर्चिता, कविता, कनिका और नीलाक्षी ने भी हासिल किए स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। करवाचौथ के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय सलूणी में महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी और नेल आर्ट प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें बीए और बीकॉम की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा ठाकुर ने पहला, अर्चिता ने दूसरा और कविता कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, नेल आर्ट प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, कनिका द्वितीय और नीलाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. सौरभ मिश्रा और गुरदेव ठाकुर शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और कार्यकुशलता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. जयश्री के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और उनमें आत्मविश्वास व रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा। इसके साथ ही भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed