फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP leaders took charge of Punjab elections

जिला से कद्दावर नेता संभाल रहे पंजाब चुनावों में मोर्चा

Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders took charge of Punjab elections
पंजाब में प्रचार-प्रसार में डटे किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरेश रावत व अन्य भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। पंजाब चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के कद्दावर नेताओं ने मोर्चा संभाला है। ये नेता हर विधानसभा क्षेत्र के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हैं। इन नेताओं की एक महीने के लिए प्रचार-प्रसार अभियान के तहत ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

पंजाब चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की वियज पताका फहराने के लिए ये नेता दिन-रात डटे हैं। जिला से भाजपा प्रदेश महामंत्री और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कारपोरेशन के चैयरमेन जय सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता विनायक रैणा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश रावत और संदीप पनियाल अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में डटे हुए हैं। जयसिंह शाह कोट, नकोदर, मेहतपुर, बिलगा, लोहियां, नरेश रावत पंजाब के होशियारपुर, शाम क्षेत्र और संदीप पनियाल उड़मल, टांडा में दिन-रात प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। इसके अलावा फरवरी में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल पठानकोट, दुनरा, सुजानपुर में प्रचार-प्रसार अभियान का हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल ने कहा कि पंजाब चुनावों के लिए जिला के कद्दावर नेताओं ने पंजाब के भिन्न-भिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की कमान संभाली है। पोस्टरों, झंडों और झंडों से प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं, निर्णयों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed