फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP Holds 'Anger Rally' in Bhanjararu

Chamba News: भंजराड़ू में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

Mon, 13 Apr 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP Holds 'Anger Rally' in Bhanjararu
चंबा के चुराह में रैली निकालते बीजेपी विधायक हंस राज और अन्य कार्यकर्ता।संवाद
कांग्रेस सरकार की नीतियों और निर्णयों के खिलाफ बोला हल्ला, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

डॉ. हंसराज बोले- सरकार जल्द करे भवनों का उद्घाटन, अन्यथा भाजपा खुद करेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। यह रैली बस स्टैंड भंजराड़ू से शुरू होकर पूरे बाजार में गुजरी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। रैली की अध्यक्षता चुराह के विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी कुनीतियों के कारण जनता को गुमराह कर रही है। विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को जानबूझकर रोका जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले बीपीएल के नाम पर लोगों को भ्रमित किया, अब पंचायत चुनावों को लेकर भटकाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज तक वे न तो क्षेत्र के लिए कोई मंत्री या मुख्यमंत्री ला पाए और न ही कोई ठोस विकास कार्य करवा सके। आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र में कई विभागीय भवन तैयार होने के बावजूद दो-दो वर्षों से उनका लोकार्पण नहीं हो पाया है। इससे जनता को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द इन भवनों का लोकार्पण नहीं करती है तो भाजपा स्वयं इन्हें जनता और संबंधित विभागों को समर्पित करेगी। इस अवसर पर भंजराड़ू मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, कोठी मंडल अध्यक्ष तिलक राज, बेरा मंडल अध्यक्ष परस राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य तेज सिंह वर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed