फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP gears up in Churah for Lok Sabha elections

Chamba News: लोकसभा चुनाव के लिए चुराह में भाजपा ने कसी कमर

Wed, 07 Feb 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP gears up in Churah for Lok Sabha elections
नकरोड़ (चंबा)। लोकसभा चुनाव को लेकर चुराह में भाजपा ने कमर कस ली है। विधायक हंसराज हर बूथ में जाकर कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठकों में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है। चुनावों को लेकर जहां विधायक कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं, वहीं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा भी भाजपा में पदभार संभालने के उपरांत सक्रिय हो गए हैं। वह भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। हाईकमान ने उन्हें हाल ही में लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक बनाया है। ऐसे में वह पार्टी और संगठन को मजबूत करने के कार्य में जुट गए हैं। बुधवार को वह चुराह पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक हंस राज, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय ठाकुर, भंजराडू पंचायत प्रधान कृष्णा महाजन, तिलक राज भाजपा मंडल अध्यक्ष और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed